त्योहारो के सीजन से पहले खुशखबरी : आज के दिन सोना-चांदी के दाम में आई गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव
5 अक्टूबर 2026 · लेखक: Gaurav kumar

5 अक्टूबर 2026, सोमवार को सोने-चांदी के दामों में जो हलचल देखी गई है उसने सबका ध्यान खींच लिया है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले एमसीएक्स पर सोने में हल्की गिरावट और चांदी में उतार-चढ़ाव का ट्रेंड रहा। दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक आज का रिटेल भाव क्या है, इस गिरावट के पीछे की असली वजह क्या है और क्या ये खरीदारी का सही समय है, इस मुद्दे पर ये पूरी जानकारी दी गई है।
दोस्तों, अगर आप भी सोच रहे थे कि इस बार धनतेरस और दिपावाली से पहले सोना लेना महंगा पड़ेगा, तो 5 अक्टूबर 2026 की सुबह आपके लिए थोड़ी राहत भरी खबर लेकर आई है। आज सुबह से ही कई चैनल सोशल मीडिया पर एक ही खबर ट्रेंड कर रही है " सोना-चांदी हुआ सस्ता "। त्योहारी सीजन बिल्कुल सिर पर है और ऐसे में दामों का नीचे आना, खरीदारों के लिए एक बड़े मौके जैसा है।
मैं खुद सुबह से मार्केट के अपडेट्स चेक कर रहा था, तो हर जगह मिले-जुले संकेत मिल रहे थे, लेकिन एक बात साफ है कि रिकॉर्ड हाई के बाद अब मार्केट थोड़ा ठंडा पड़ा है। आज 5 अक्टूबर 2026 को क्या है सोने-चांदी का हाल? चलो जाने...
सबसे पहले बात करते हैं एमसीएक्स यानी वायदा बाजार की, क्योंकि वहीं से दिन का मूड तय होता है। आज के लेटेस्ट सेटलमेंट के हिसाब से एमसीएक्स पर सोने का भाव लगभग 1,47,724 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था, जबकि चांदी का भाव 2,25,545 रुपये प्रति किलो के आस पास बंद हुआ था। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी कुछ ऐसा ही हाल है। स्पॉट गोल्ड आज सुबह 0.2 परसेंट की हल्की बढ़त के साथ 4,148.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, और दिन भर 20 डॉलर की रेंज में ही घूमता रहा। स्पॉट सिल्वर भी लगभग 61 डॉलर प्रति औंस के आस पास थी, जिसमें 1 परसेंट की तेजी देखी गई।
अब बात करते हैं अपने देसी सर्राफा बाजार की, जो हम सबके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। गुडरिटर्न्स और बुलियन डीलरों के हिसाब से आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ये थोड़ा कम 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
उत्तर भारत के शहरों में देखें तो पटना में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये, इंदौर और भोपाल में 14,922 रुपये प्रति ग्राम यानी 1,49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। 22 कैरेट की बात करें तो दिल्ली में ये 1,36,900 रुपये और मुंबई में 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी का क्या हाल है? आज चांदी का रिटेल रेट ज्यादातर शहरों में 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। दिल्ली हो, मुंबई हो, लखनऊ हो या पटना, लगभग हर बड़ी जगह पर 1 किलो चांदी का भाव यही चल रहा है। चेन्नई और कुछ दक्षिण भारत के शहरों में ये 2,40,000 रुपये तक है।
तो कुल मिलाकर अभी जानकारी और तस्वीर ये है कि पिछले हफ्ते जो सोना 1.57 लाख तक पहुंच गया था, अब वहां से 2000-3000 रुपये नीचे आया है। इसी वजह से हर कोई कह रहा है कि सोना-चांदी सस्ता हुआ है।
आखिर गिरावट की वजह क्या है? 3 बड़े कारण
1. डॉलर का मजबूत होना -- अमेरिकन डॉलर इंडेक्स आज 102 के लेवल पर है। जब डॉलर मजबूत होता है तो दूसरी करेंसी वाले देशों के लिए सोना महंगा हो जाता है, इससे डिमांड थोड़ी दब जाती है।
2. बॉन्ड यील्ड और क्रूड ऑयल -- अमेरिका की 10 साल की ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में थोड़ी कमी आई है। आम तौर पर जब यील्ड गिरती है तो सोने को फायदा मिलता है, लेकिन इस बार क्रूड ऑयल की कीमतों में भी 0.6 परसेंट की गिरावट आई है। तेल सस्ता होने से महंगाई का डर कम होता है और लोग सोचते हैं कि फेड अब जल्दी ब्याज दर नहीं बढ़ाएगा। इस कन्फ्यूजन की वजह से मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई।
3. त्योहारी सीजन से पहले प्रॉफिट बुकिंग -- पिछले 2 महीने में सोने ने 14 परसेंट का रिटर्न दिया है। बड़े ट्रेडर्स ने धनतेरस से पहले अपना मुनाफा निकाल लिया है, इसलिए एमसीएक्स पर सोने में 1400 रुपये तक की गिरावट और चांदी में कभी तेजी कभी मंदी वाला सीन बना हुआ है।
सीएमई फेडवॉच टूल के मुताबिक अक्टूबर में अमेरिकी फेड के रेट बढ़ाने की संभावना सिर्फ 22.1 परसेंट बची है, इसका मतलब है कि आने वाले समय में सोना फिर से तेज हो सकता है।
क्या ये सोना खरीदने का सही समय है?
देखिए ये सवाल हर किसी के मन में है। मेरी निजी राय में, अगर आपको शादी या त्योहार के लिए ज्वेलरी लेनी ही है, तो ये एक बहुत अच्छा मौका है। पिछले साल 2024-25 में चांदी 78,600 रुपये किलो थी और आज 2,35,000 क्रॉस कर चुकी है। सोना भी 1.5 लाख के आस पास घूम रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि ये गिरावट ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। जैसे ही दिवाली की डिमांड निकलेगी, दाम फिर से ऊपर जा सकते हैं, इसलिए अगर आप निवेशक हैं तो थोड़ा-थोड़ा करके खरीदारी करना समझदारी होगी। एक साथ सारा पैसा मत लगाइए। गोल्ड ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऑप्शन भी देख सकते हैं, जिसमें मेकिंग चार्ज का टेंशन नहीं होता।
ज्वेलरी खरीदते समय एक बात का ध्यान रखें - आईबीजेए का रेट चेक कर लें, उसमें जीएसटी शामिल नहीं होता। हर शहर में 100-200 रुपये का अंतर हो सकता है, इसलिए अपने लोकल सुनार से एक बार कन्फर्म जरूर कर लें।
आखिर में ये बाते जानना जरूरी है
5 अक्टूबर 2026 का ये सस्ता होना, एक अस्थायी करेक्शन लग रहा है, कोई बड़ा क्रैश नहीं। त्योहारों से पहले बाजार हमेशा ऐसा ही करता है, थोड़ा डराता है और फिर तेज हो जाता है। अगर आपका बजट तैयार है तो अभी रिसर्च शुरू कर दीजिए, डिजाइन पसंद कर लीजिए, ताकि भीड़ बढ़ने पर आपको ज्यादा न भटकना पड़े। याद रखिए, सोना सिर्फ गहना नहीं, एक सुरक्षा भी है। इसलिए दाम देख कर घबराइए नहीं, समझ कर फैसला लीजिए।
[Note: इस खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर AI Generated है]
