बिज़नेस

इंडिगो फ्लाइट का टिकट हुआ महंगा : आज 6 अक्टूबर से लागू हुआ नया फ्यूल चार्ज , घरेलू उड़ान पर 1300 रुपये और विदेश जाने पर 10,000 रुपये तक ज्यादा लगेगा

6 अक्टूबर 2026 · लेखक: Gaurav kumar

इंडिगो फ्लाइट का टिकट हुआ महंगा : आज 6 अक्टूबर से लागू हुआ नया फ्यूल चार्ज , घरेलू उड़ान पर 1300 रुपये और विदेश जाने पर 10,000 रुपये तक ज्यादा लगेगा

अगर आप दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक करने वाले हैं तो यह खबर ध्यान से पढ़ें । देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो ने आज 6 अक्टूबर 2026 से अपने हवाई किराए में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने जेट ईंधन यानी एटीएफ के दाम 14 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ने के कारण यह फैसला लिया है। नई दरों के अनुसार अब घरेलू उड़ान पर यात्रियों को 375 रुपये से 1300 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर 1000 रुपये से 10,000 रुपये तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज देना होगा। यह नया चार्ज आज रात 12 बजकर 01 मिनट के बाद होने वाली सभी नई बुकिंग पर लागू होगा।

दोस्तों , क्या आपने भी दिवाली का टिकट अभी तक बुक नहीं किया है ? अगर नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है , क्योंकि आज से हवाई सफर महंगा हो गया है । आज सुबह से ही गूगल पर सबसे ज्यादा यही ट्रेंड कर रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट्स महंगी हो गई हैं । मैं खुद सुबह से ही टिकट के दाम देख रहा था। मुझे भी लगा कि शायद अफवाह है , लेकिन जब मैंने इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट और बड़ी न्यूज वेबसाइट्स देखीं तो पता चला कि खबर 100 प्रतिशत सच है । आज 6 अक्टूबर से क्या बदला है और कब से लागू होगा ? चलिए जानते है ... सबसे पहले आपको यह समझना जरूरी है कि यह बढ़ोतरी कब से लागू हो रही है। इंडिगो ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा है कि बदली हुई दरें आज रात से लागू होंगी। मतलब , सभी नई बुकिंग जो 6 अक्टूबर 2026 को रात 12 बजकर 01 मिनट के बाद की जाएंगी , उन पर नया महंगा किराया लगेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपने 5 अक्टूबर की रात तक अपना टिकट बुक कर लिया था , तो आपको एक भी रुपया अतिरिक्त नहीं देना होगा । आपकी पुरानी टिकट उसी पुराने किराए पर ही मान्य रहेगी। लेकिन अगर आप आज 6 अक्टूबर को या उसके बाद टिकट बुक करेंगे , तो आपको बढ़ा हुआ फ्यूल चार्ज देना ही पड़ेगा। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कितना ज्यादा देना होगा? कंपनी ने दूरी के हिसाब से दो अलग-अलग चार्ट जारी किए हैं। घरेलू उड़ानों के लिए नया चार्ज --- अब घरेलू मार्गों पर फ्यूल चार्ज 375 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक कर दिया गया है। 0 से 500 किलोमीटर तक की छोटी उड़ान पर 375 रुपये लगेंगे । 501 से 1000 किलोमीटर तक की उड़ान पर 600 रुपये लगेंगे । 1001 से 1500 किलोमीटर तक की उड़ान पर 900 रुपये लगेंगे । 1501 से 2000 किलोमीटर तक की उड़ान पर 1150 रुपये लगेंगे । 2000 किलोमीटर से अधिक की लंबी उड़ान पर पूरे 1300 रुपये लगेगा । आप अंदाजा लगाइए अगर आप दिल्ली से पटना , लखनऊ कही और जैसे जयपुर जा रहे हैं तो आपको लगभग 375 से 600 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं अगर आप दिल्ली से बेंगलुरु , हैदराबाद या कोच्चि जा रहे हैं तो आपको 900 से 1300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नया चार्ज -- विदेश जाने वालों के लिए यह झटका और भी बड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर यह चार्ज 1000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक बढ़ाया गया है। नेपाल , श्रीलंका , बांग्लादेश जैसे सार्क देशों के लिए 1000 रुपये लगेगा । दुबई , अबू धाबी , शारजाह जैसे खाड़ी देशों के लिए 4000 से 6000 रुपये लगेगें । जबकि लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट जैसे यूरोप के लिए 10,000 रुपये तक लगेगा । आखिर इंडिगो को दाम क्यों बढ़ाने पड़े ?? मैंने कंपनी का पूरा बयान पढ़ा तो इसके पीछे दो बहुत बड़ी वजहें सामने आईं। पहली वजह एटीएफ 10 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर --- एयरलाइन ने खुद बताया है कि पिछले एक महीने में ही विमान ईंधन के दाम में 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है , जिसके कारण ईंधन की लागत पिछले 10 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। जब ईंधन ही इतना महंगा हो जाएगा तो कंपनी क्या करेगी । दूसरी वजह पश्चिम एशिया में तनाव -- कंपनी ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों से एटीएफ के दाम में लगातार उतार - चढ़ाव बना हुआ है ।खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण हुआ है । कच्चे तेल का दाम बढ़ते ही सीधा एटीएफ का दाम बढ़ जाता है। आपको बता दें कि किसी भी एयरलाइन के कुल खर्च का 35 से 40 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ ईंधन का ही होता है। दिवाली और छठ पर क्या असर पड़ेगा ?? यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब लोग दिवाली और छठ के लिए टिकट बुक कर रहे हैं। त्योहारी सीजन से ठीक पहले हुई इस बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट बिगड़ना तय है। अगर चार लोगों का परिवार दिल्ली से कोलकाता आना - जाना करता है तो उसे सिर्फ फ्यूल चार्ज के नाम पर ही 7 हजार रुपये से ज्यादा अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। पैसे कैसे बचा सकते हो ?? अगर आपको यात्रा करनी ही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप दूसरी कंपनियों जैसे अकासा एयर या स्पाइसजेट का किराया देख सकते हैं , क्योंकि उन्होंने अभी तक दाम नहीं बढ़ाए हैं। साथ ही सुबह की फ्लाइट बुक करें , वह थोड़ी सस्ती मिलती है । अपने क्रेडिट कार्ड के ऑफर और कूपन का इस्तेमाल करें , इससे 500 से 800 रुपये तक बच जाएंगे। (तस्वीर: प्रतीकात्मक, AI से बनाई गई। स्रोत: इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति)

और खबरें