मनोरंजन

रणबीर कपूर की " रामायण " की फाइनल रिलीज डेट आ गई - पार्ट 1 और पार्ट 2 कब होंगे रिलीज ??

8 अक्टूबर 2026 · लेखक: Gaurav kumar

रणबीर कपूर की " रामायण " की फाइनल रिलीज डेट आ गई - पार्ट 1 और पार्ट 2 कब होंगे रिलीज ??

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही भारत की सबसे बड़ी फिल्म " रामायण "की रिलीज डेट ऑफिशियली लॉक हो चुकी है। रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के रोल में हैं। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ये फिल्म एक नहीं , दो पार्ट में आएगी और दोनों की रिलीज दिवाली पर होगी।

ऑफिशियल रिलीज डेट -- पिछले दो साल से हर महीने कोई न कोई नई डेट आ रही थी , लेकिन अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर के साथ ऐलान कर दिया है। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने बताया था कि Ramayana Part One दिवाली 2026 में आएगी और Ramayana Part Two दिवाली 2027 में रिलीज होगी । बाद में मेकर्स ने इसे और क्लियर किया पार्ट 1 का वर्ल्डवाइड थियेट्रिकल रिलीज 6 नवंबर 2026 को होगा , जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज प्लान है यानी दिवाली 2026 वाला वीकेंड ही इसका फाइनल विंडो है। दूसरा पार्ट ठीक एक साल बाद रिलीज किया जा सकता है । दो पार्ट में क्यों बन रही है रामायण ?? नितेश तिवारी शुरू से ही बोल रहे थे कि रामायण को 3 घंटे में समेटना उस ग्रंथ का अपमान होगा। इसलिए कहानी को दो हिस्सों में तोड़ा गया है। पार्ट 1 में राम जन्म , सीता स्वयंवर , वनवास और सीता हरण तक की कहानी दिखाई जाएगी। पार्ट 2 पूरा युद्ध कांड , हनुमान जी की लंका यात्रा और रावण वध पर फोकस करेगा। दोनों फिल्में IMAX में शूट हो रही हैं और वर्ल्डवाइड रिलीज होंगी। इस फिल्म की कास्ट ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। • रणबीर कपूर -- भगवान राम और परशुराम बने है । रणबीर का लुक लीक हो चुका है , लंबे बाल और धोती वाले लुक में वो बिल्कुल अलग लग रहे हैं। • साई पल्लवी -- माता सीता बनी है । इस रोल के लिए कई नाम चले थे , पर फाइनल साई पल्लवी हुईं। • यश -- रावण बने है । ये साउथ मूवी KGF फेम यश इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं और रावण का रोल निभा रहे हैं। • सनी देओल -- हनुमान जी बने है । बजरंगबली के रोल में सनी देओल को लेना मेकर्स का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। • रवि दुबे -- लक्ष्मण बने है । टीवी के बाद बड़े पर्दे पर उनका बड़ा ब्रेक है। इनके अलावा अरुण गोविल दशरथ , लारा दत्ता कैकेयी , काजल अग्रवाल मंदोदरी , रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की शूटिंग 2024 में मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू हुई थी , फिर लंदन में बड़ा शेड्यूल हुआ है। VFX का काम 8 बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी DNEG कर रही है , जो प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की Monster Mind Creations के साथ को - प्रोड्यूस भी कर रही है। म्यूजिक पर तो इतिहास बन रहा है। पहली बार हॉलीवुड के लीजेंड Hans Zimmer और हमारे A R Rahman एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का पहला भक्ति गीत " जय जय राम " गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ था , जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत ने इस एक गाने के लिए लगभग 200 टेक लिए थे। एक्शन के लिए Mad Max के स्टंट कोऑर्डिनेटर Guy Norris को लाया गया है। बजट और रिलीज प्लान सुनकर होश उड़ जाएंगे ... ये फिल्म सिर्फ कहानी से नहीं , पैमाने से भी रामायण है। इंडस्ट्री ट्रैकर के मुताबिक ये करीब 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट में बन रही है। अगर ये सच है तो ये भारत की आज तक की सबसे महंगी फिल्म होगी और रिलीज ? मेकर्स छोटा नहीं सोच रहे। इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर Sony Pictures ने प्लान बनाया है कि Ramayana Part 1 को 59,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा । इंडिया में 9,000 और बाकी दुनिया में 50,000 से ज्यादा। ये Pushpa 2 और RRR के स्क्रीन काउंट से कई गुना ज्यादा है। फिल्म को लगभग 50 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है और इसके लिए DNEG की खुद की Brahma AI लिप - सिंक टेक्नोलॉजी यूज होगी ताकि हर भाषा में होंठ सही मिलें। सच कहें तो इंतजार अब खत्म होने वाला है। पार्ट 1 को आने में अब एक साल नहीं , बल्कि सिर्फ 1 महीना बाकी है। अच्छी बात ये है कि अब डेट इधर-उधर नहीं होगी। मेकर्स ने 6 नवंबर 2026 लॉक कर दिया है और अब सिर्फ पोस्ट - प्रोडक्शन और VFX का आखिरी काम चल रहा है। अगर आप सोच रहे थे कि फिल्म 2025 में आ जाएगी , तो वो पुरानी अफवाह थी। फाइनल और सही जानकारी यही है - पार्ट 1 को 6 नवंबर 2026 , पार्ट 2 को दिवाली 2027 रिलीज किया जाएगा। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं , नमित मल्होत्रा का 10 साल पुराना सपना है , जैसा उन्होंने खुद लिखा था कि 5000 साल से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली इस कहानी को दुनिया के सामने सबसे सच्चे और भव्य रूप में लाना है। (तस्वीर: प्रतीकात्मक, AI से बनाई गई। यह फिल्म का आधिकारिक पोस्टर नहीं है।)