आज 6 अक्टूबर को ऑटो सेक्टर में डबल धमाका : Skoda Slavia और Honda Elevate के नए फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च , जानें कीमत और फीचर्स
6 अक्टूबर 2026 · लेखक: Gaurav kumar

आज 6 अक्टूबर 2026 को भारतीय कार बाजार के लिए बहुत बड़ा दिन है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले दो सबसे ज्यादा इंतजार कराई जाने वाली गाड़ियां आज बाजार में उतर रही हैं । एक तरफ स्कोडा अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान स्लाविया का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर रही है , तो दूसरी तरफ होंडा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एलिवेट का नया अवतार लेकर आ रही है। दोनों ही गाड़ियों की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। स्लाविया की कीमतों का ऐलान हो चुका है , जबकि एलिवेट की कीमत का आधिकारिक ऐलान बाकी है। अगर आप भी नई गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है ।
दोस्तों , अगर आप भी नवरात्रि या दिवाली पर नई गाड़ी लेने का सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। आज 6 अक्टूबर 2026 को ऑटोमोबाइल सेक्टर में दो बड़ी लॉन्चिंग एक साथ हो रही हैं और दोनों ही गाड़ियां ऐसी हैं जिनका लोग पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब स्कोडा ने स्लाविया की कीमतों का ऐलान कर दिया है , जबकि होंडा एलिवेट की कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। चलिए एक-एक करके दोनों गाड़ियों के बारे में पूरी जानकारी समझते हैं।
Skoda Slavia Facelift 2026 -- सेडान का नया बादशाह
सबसे पहले बात करते हैं स्कोडा स्लाविया की। स्कोडा ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि नई स्लाविया फेसलिफ्ट आज 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। इस गाड़ी का उत्पादन पहले ही कंपनी के चाकण प्लांट में शुरू हो चुका है । कंपनी ने इस बार सिर्फ डिजाइन ही नहीं, इंजन में भी बड़ा बदलाव किया है। सबसे बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में है। अब 1.0 लीटर टीएसआई इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा , जो पहले वाले से ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद होगा। इसके अलावा गाड़ी के बाहर और अंदर दोनों जगह काफी बदलाव किए गए हैं। बाहर से इसमें नया बंपर, नई ग्रिल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अंदर की बात करें तो अब इसमें रियर सीट मसाज फंक्शन तक दिया गया है , जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी गाड़ी में मिल रहा है ।
कितने वेरिएंट और बुकिंग कितने में होगी आइए जानते है ...
स्कोडा इस नई स्लाविया को कुल 6 वेरिएंट में ला रही है - Classic , Classic + , Signature , Sportline , Prestige , और Monte Carlo . इसकी प्री-बुकिंग पहले से ही 15,000 रुपये में शुरू हो चुकी है। एक बात और , कंपनी ने लॉन्च से ठीक 5 दिन पहले यानी 1 अक्टूबर से अपनी सभी गाड़ियों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं , जो अधिकतम 20,000 रुपये तक है। नई स्लाविया फेसलिफ्ट की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 18.84 लाख रुपये तक जाती है।
Honda Elevate Facelift 2026 - एसयूवी का नया अवतार --
अब बात करते हैं दूसरी गाड़ी की , जो है होंडा एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल। यह एसयूवी भी आज ही यानी 6 अक्टूबर को लॉन्च हो रही है। खास बात ये है कि भारत इस नई गाड़ी को पाने वाला दुनिया का पहला देश होगा , क्योंकि यह गाड़ी यहीं भारत में ही बनाई गई थी और 2023 में पहली बार यहीं लॉन्च हुई थी।
बुकिंग और कीमत -----
होंडा ने इस गाड़ी की बुकिंग 1 अक्टूबर से ही शुरू कर दी थी और इसके लिए 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट रखा गया है । आप अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।
डिजाइन में क्या बदला , जो इन्हें खास बनती है ??
कंपनी ने इसके टीजर में ही काफी कुछ दिखा दिया है। सामने की तरफ अब नया डिजाइन वाला फ्रंट दिया गया है जिसमें हॉरिजॉन्टल और सेगमेंटेड एलईडी डीआरएल लाइट्स मिलेंगी। होंडा का लोगो अब ग्रिल से हटाकर बोनट के अगले हिस्से पर लगा दिया गया है , जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक दे रहा है। पीछे की तरफ अब कनेक्टेड टेल लैंप्स दिए गए हैं , जो रात में बहुत सुंदर लगते हैं। अंदर की तरफ भी कंपनी ने काफी काम किया है। अब इसमें नया डैशबोर्ड ट्रिम , एंबिएंट लाइटिंग और 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलने वाली है। साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी इस बार जोड़े गए हैं।
कौन सी गाड़ी आपके लिए बेहतर है ??
अगर आपका परिवार बड़ा है और आपको जमीन से ऊंची गाड़ी चाहिए जो खराब सड़कों पर भी आराम से चले , तो होंडा एलिवेट आपके लिए सही रहेगी। इसकी कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। पुराने मॉडल की कीमत 11.81 लाख से 16.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है और फेसलिफ्ट में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। लेकिन अगर आपको लंबी दूरी के लिए एक आरामदायक , स्टाइलिश और फीचर्स से भरी सेडान चाहिए , जो चलाने में भी मजा दे, तो स्कोडा स्लाविया से बेहतर विकल्प नहीं है। दोनों ही गाड़ियां आज दोपहर बाद शोरूम में पहुंच जाएंगी। मेरा मानना है कि त्योहारी सीजन में इन दोनों गाड़ियों पर लंबी वेटिंग हो सकती है , इसलिए अगर आप लेने का मन बना चुके हैं तो आज ही बुकिंग कर देना समझदारी होगी।
(तस्वीर: प्रतीकात्मक, AI से बनाई गई। यह लॉन्च हुए मॉडल की असली तस्वीर नहीं है।)
